वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय राम चंद्र राय की 23 वा पुण्य तिथि मनाई गई।

98

समस्तीपुर : राम किशुन रामचंद्र राय प्राथमिक विद्यालय राम टोला मोहनपुर के प्रांगण में वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय राम चंद्र राय जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनका 23 वा पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच लेखन सामग्री वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप मे एस. सी. एस, टी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री भूपनेश्वर राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने की। वही एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने कहा की वरिष्ठ कांग्रेस नेता के साथ साथ एक अच्छे सामाजिक कार्य कर्ता थे वे अकसर समाज के उत्थान के बारे में सोचते थे। आज जिस विद्यालय में उनकी पुण्य तिथि मनाई गई। उक्त जमीन को उनके पुत्र द्वारा विद्यालय को दान में दिया गया। जिससे समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के शैक्षिक उत्थान को बल मिलेगा। इस मौके पर राम प्रीत राय, सुशील कुमार राय, राजीव रंजन, सुमन कुमार, बालेश्वर राम, मनीष कुमार, पिंकू पासवान, गणेश ठाकुर, मो शमीम, रौशन कुमार, कृष्णदेव सिंह मो सोनू, एवं शिक्षकगण आदि उपस्थि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here