विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

674

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में बुनियाद स्वामी इंटर कॉलेज करुआ के प्रांगण मे प्रदेश जदयू द्वारा निर्देशित विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे उपस्थित बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि गुदरी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर समस्तीपुर जिले के पितौझिया ग्राम वर्तमान में कर्पूरी ग्राम में एक गरीब नाई परिवार में जन्म लिए उन्होंने बिहार सरकार में कई बार मुख्यमंत्री का पद संभाला। पिछड़े समाज एवं महिलाओं आदि के लिए जो उन्होंने कार्य किया वह सदा स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का जो विकास हुआ है वह भारत के पटल पर है। हर घर नल का जल, जल जीवन हरियाली महिला सशक्तिकरण गली नाली पीसीसी आदि का निर्माण शामिल है। मंचासीन विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी अपने संबोधन में कहा कि बिहार की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बदल गई है। नदीयो पर पुल बुढी गंडक नदी सोमनाहा , वर्तमान में बागमती नदी नामापुर पर पुल का शिलान्यास हुआ साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये गए है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर एक महान व्यक्ति थे। मैं उनकी जन्म भूमि को नमन करता हूं। उन्होंने जननायक के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए उन्होंने समाज के अति पिछड़े वर्ग और वंचित समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सपनो को साकार कर रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने किये गये वादों को पूरा करने मे नाकाम रही है। केंद्र सरकार गरीबो के पैसो से कोरपोरेट को फायदा पहुंचा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव मे जनता ऐसी सरकार को उखाड़ फेकेगी। आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी समारोह मे पटना आने का निमंत्रण भी दिया। मंचासीन उपस्थित गणमान्य का स्वागत पाग माला चादर से किया गया। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय प्रदेश सचिव प्रो. तकी अख्तर रंजीत सहनी जिला प्रभारी रामनाथ रमन पूर्व विधायक मंजू कुमारी शकुंतला वर्मा रणविजय कुमार मो. तबरेज सामंत कुमार,आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की
अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की वही संचालन पूसा प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार ने किया। मौके पर अशोक कुमार पप्पू मुकेश कुमार राय रामचंद्र फौजी अनिल कुमार सिंह गोराई मुखिया अनीश कुमार पंचायत राज की मुखिया सीमा शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय मुखिया श्रीमती शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here