अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के विभुतिपुर प्रखंड क्षेत्र के साखमोहन में अखिल भारतीय श्रवण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह का आगमन हुआ जिसक गर्मजोशी के साथ महंत राम भजन दास ने स्वागत किया और अपनी शुभकामना व्यक्त किये, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आज मंदिरों का अस्तित्व खतरे में है।
बिहार में कहीं ना कहीं मूर्तियों की चोरी महतो की हत्या और संपत्ति का अतिक्रमण किया जा रहा है। सरकार के द्वारा कोई भी सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था नहीं किया गया है संतो महंतों की कोई सुनने वाला आज नहीं है यह जहां भी जाते हैं अपनी फरियाद लेकर साधु महात्मा कह कर के दुत्कार दिया जाता है।
और पदाधिकारी त्याग एवं वैराग्य का उपदेश देने लगते जिस से मायूस होकर वापस आ जाते हैं झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है जिसका सख्त विरोध सवर्ण मोर्चा करती है।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शंभू कुमार ने कहा समाज में सभी जाति के लोग एक फूल की तरह हें जो आपस में मिलकर माला रूपी समाज का निर्माण करते हैं किंतु कुछ फिरका परस्त नेता समाज को जाति और धर्म की आग में झोंक कर अपनी रोटी सेकना चाहते हैं इस अवसर पर राम कृष्ण कुमार,राजीव सिंह, रत्नेश, ओम प्रकाश रमेश सिंह उपस्थित थे।





















































