समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र में विगत रात्रि पतेलिया बांध रोड पर दिव्यधाम मंदिर से पहले बांध किनारे खाई में एक लावारिश टोटो मिली।अहले सुबह आते जाते स्थानीय लोगो की नजर पड़ी, लोगों ने खाई में उतर कर देखा और पाया कि बैटरी और मोटर नदारद है। किसी जान माल की क्षति की कोई प्रमाण नहीं है। जुटी भीड़ में से लोगो का कहना हुआ कि किसी सिरफिरे द्वारा टोटो की चोरी कर बैटरी और मोटर हड़पने की नियत से घटना को अंजाम दिया। यद्यपि समाचार प्रेषण तक टोटो मालिक अपनी गाड़ी की खोज में घटना स्थल तक नही पहुंचा था और न ही पुलिस को सूचना दी गई है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय चौकीदार राम शंकर से भी इस बाबत जानकारी ली। टोटो नंबर BR09 ER2284 अंकित है।






















































