विभूतिपुर मे गला दबाकर हत्या कर लास छुपाने के उदेश्य से मिट्टी से धक् दिया गया पुलिस ने किया खुलासा!

763

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र मे रात्री में देशरी बांध के पास एक खेत में एक व्यक्ति की हत्या गला दबाकर कर दिए जाने व नग्न लाश को पहचान छुपाने हेतु मिट्टी से ढक देने तथा जिसकी लाश अगले दिन सुबह में लाबरिश अवस्था में मिला जिसकी पहचान गुलशन कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पे० पप्पू राय सा० सूर्यपूरा थाना भगवानपुर जिला बेगुसराय के रूप में की गयी। उक्त समबन्ध में मृतक के मामा मनोज कुमार सिंह के द्वारा काण्ड अंकित कराया गया। मामला की गंभीरता को देखते हुए इस घटना के उद्भेदन एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिक्षक महोदय, समस्तीपुर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, रोसड़ा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मेनुवली एवं तकनिकी अनुसन्धान से इस घटना का सफल उद्भेदन किया गया।
अनुसन्धान के क्रम में पता चला की मृतक गुलशन कुमार एवं गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार उर्फ कारे राय एवं नीरज कुमार, भोला राय एवं एक अन्य शराब कारोबारी थे। शराब के धंधा में कम्पीटीशन को लेकर मृतक गुलशन कुमार कई बार इनलोगों का शराब पुलिस के द्वारा पकड़वाया गया था तथा जिसमे से नीरज एवं भोला को जेल भी भेजवाया गया था। जिससे इनलोगों का काफी क्षति हुयी थी | गिरफ्तार अभियुक्त एवं उसका तीनो दोस्त एक सुनोयोजित ढंग से बाराती जाने के बहाने मोटरसाइकिल पर सवार कर देशरी बांध पर लाया तथा चारो मिलकर देशरी बांध स्थित एक खेत में रात के करीब 12 बजे गुलशन कुमार के उसी के बेल्ट व गमछा से गला दबाकर हत्या कर दिया । पुलिस गस्ती के डर से आनन-फानन में शव को नंगा कर आधा-अधुरा मिट्टी से ढक दिया | गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा घटना को स्वीकार करते हुए अपन अपराध स्वीकारोक्ति ब्यान अंकित करवाए तथा अपने सहयोगियों का नाम भी बताये है जिसकी गिरफ्तार हेतु निरंतर टीम के सदस्यों द्वारा छापामारी की जा रही है।

घटना को उद्भेदन में शामिल टीम (1) शिवम् कुमार, अनु०पु०पदा०, रोसड़ा (2)संदीप कुमार पाल,थानाध्यक्ष विभूतिपुर (03) पु० अ० नि० उपेन्द्र प्रसाद सिंह (3) स०अ०नि० दिनेश कुमार सिंह, बिभूतिपुर थाना (4) स०अ० नि० राजेश कुमार सिंह (05) स०अ० नि० मनोज कुमार जप्ती/बरामदगी:-

(1) मृतक का टुटा बेल्ट जिससे गला दबाकर हत्या की गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here