वैज्ञानिकों और छात्रों ने आरपीसीएयू प्रीमियर लीग क्रिकेट का शुभारंभ किया।

62

समस्तीपुर : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और छात्रों ने आरपीसीएयू प्रीमियर लीग क्रिकेट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने कहा कि शिक्षकों, वैज्ञानिकों और छात्रों के यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन में अनुशासन सिखाते हैं।‌खेल से यह प्रेरणा मिलती है कि हमे हार से हार नहीं माननी चाहिए और हारने के बाद भी जीतने का लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व डीजी आइसीएआर डॉ मंगला राय ने कहा कि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ पांडेय के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में विश्वविद्यालय ने रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों के बीच खेल से न सिर्फ स्वास्थ्य का सुधार होता है बल्कि लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण का भी विकास होता है। डीन पीजीसीए डॉ मयंक राय ने कहा कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में फुटबॉल लीग की भी शुरुआत करने पर विचार कर रहा है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ कुमार राज्यवर्धन ने बताया कि आरपीसीएयू प्रीमियर लीग के तहत विश्वविद्यालय में अलग अलग छह टीम बनाई गई है। साप्ताहिक अवकाश के दौरान इस लीग के खेल का क्रम से लगातार आयोजन होता रहेगा। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने बैटिंग की और पूर्व डीजी आइसीएआर डॉ मंगला राय ने बालिंग की इसके बाद पुनः डॉ पांडेय ने बालिंग किया जबकि डॉ मंगला राय ने बैटिंग की। विश्वविद्यालय में फिलहाल चार टीमें बनाई गई हैं। भविष्य में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबॉल सहित अन्य खेलों कओ भी क्रम से आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here