समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत स्थित हरिहरपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर एलटीएफ की टीम का नेतृत्व करने वाले एस आई विनोद कुमार दल बल के साथ गांव में पहुंचकर देसी शराब बनाते दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों के घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने शराब बनाने वाली गैस सिलेंडर सहित सभी सामानों को जप्त करते हुए लाई। उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों पंकज महतो प्रमिला देवी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की बात थाना अध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी विकास केशव ने बताई।























































