शारीरिक रूप से विकलांग एक दलित महिला ने मंदिर निर्माण का आधारशिला रखी।

116

R,k, Ray
समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड आठ कोलुआरा ग्राम में मां काली मंदिर निर्माण को लेकर एक शारीरिक रूप से विकलांग दलित महितो ला रंजू देवी ने आधारशिला रखी, बतादूं कि ये विकलांग दलित महिला काली जी की मंदिर निर्माण को लेकर काफी व्याकुल थी, और चाहती थी की कितनी जल्द कोई हमारी मां को मंदिर निर्माण कर दे, इसी कड़ी में एक समाज में अच्छे पहचान अच्छे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति सुरेश चंद्र वर्मा ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी भूमि दे दिए और मंदिर निर्माण का भी वादा किए हैं। आज की भूमि पूजन पंडित सोनू झा एवं मोनू के मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ, इस शुभ अवसर पर समस्तीपुर नगर निगम के उप महापौर रामबालक पासवान, अशोक कुमार प्रसाद, राम भजन प्रसाद, रामबली महतो , रामराजी पासवान, फूल कुमार कर्ण, विनोद कुमार, फूल कुमार, इत्यादि सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here