आजादी के 79 साल बाद भी दलित टोले में पहुंच पथ का अभाव, शीघ्र प्रशासन पहुंच पथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू करें अन्यथा होगा आंदोलन – राम कुमार
पूसा,25 अक्टूबर 2026
प्रखंड के हरपुर महमदा भुइया स्थान दलित टोले के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के झंडे बैनर तले जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार प्रखंड संयोजक राजीव कुमार राय और मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंच पथ की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला जो टोल के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए भुईयां स्थान परिसर में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता दिनेश पोद्दार एवं संचालन नीलम देवी ने की।
प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राम कुमार ने कहा कि आजादी के 79 बरस में प्रवेश के बावजूद भी दलित टोले में पहुंच पथ का निर्माण न होना दलित टोले के साथ अन्याय है।शीघ्र प्रशासन पहुंच पथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू करें अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
सभा को जिला संयोजक राम कुमार प्रखंड संयोजक राजीव कुमार राय, मनोज कुमार राम सुकुमार सहनी, लाल पासवान मुकेश कुमार रघुनाथ पासवान मीना देवी उषा देवी अजय कुमार किरण कुमारी विश्वनाथ पोद्दार सुनीता देवी भोला पासवान राजकली देवी मुकेश पासवान नीलम देवी रमेश पासवान राज मेल देवी हरिश्चंद्र पोद्दार राजू देवी राजू पासवान प्रियंका देवी राजू देवी राजू पासवान प्रियंका देवी ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के मौजदूगी में सभा को संबोधित किया।
























































