सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी ।

41

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया गांव के एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर जख्मी हो गए। परिजनों के सहयोग से गंभीर जख्मी युवक को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उसकी पहचान गांव के ही अनिल राऊत के 16 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए विशाल को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here