कल्याणपुर/ समस्तीपुर
मुख्य सड़क समस्तीपुर दरभंगा के मिर्जापुर के समीप बाइक सवार गांव की ही एक 60 वर्षीय राजेश्वर दास की पत्नी सीता देवी को ठोकर मारी जिससे वह गंभीर जख्मी हुई। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया वहीं दूसरी ओर वारिसनगर थाना क्षेत्र के शाजनपुर गांव के बाइक सवार रविंद्र कुमार के पुत्र 21 वर्षीय अंशु कुमार जख्मी हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि दोनों को डीएमसीएच रेफर किया गया।




















































