सड़क दुर्घटना सहित मारपीट में आधा दर्जन जख्मी।

332

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में मारपीट की घटना में पांच जख्मी हुए वहीं सड़क दुर्घटना में एक जख्मी हुए। ज़ख्मियों का इलाज सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में कराया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा बीके ठाकुर ने जख्मी की पहचान वासुदेवपुर गांव के सड़क दुर्घटना में शिव शंकर दास के 23 वर्षीय विलास कुमार दास के रूप में की गई वहीं मारपीट की घटना में जितवरिया गांव के राम शंकर गिरी के 54 वर्षीय पुत्र आमिर कांत गिरी, आमिर कांत गिरी के 28 वर्षीय पुत्र विलास कुमार गिरी, अभिषेक गिरी की पत्नी 28 वर्षीय शबनम कुमारी, शिवाकांत गिरी की पत्नी 46 वर्षीय शोभा देवी व राम शंकर गिरी के पुत्र 48 वर्षीय शिवकांत गिरी जख्मी हुए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here