सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार की दोपहर में अचानक आग लग गई।

726

अमरदीप नारायण प्रसाद

बिहार के समस्तीपुर जिले के सदर अस्तपताल में दोपहर के करीब में इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई,घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड संजय ठाकुर ने देखा कि बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी गार्ड संजय ठाकुर ने फायर एक्सटिंग्विशर से स्प्रे कर आग पर काबू पाया एवं मुख्य बिजली कनेक्शन का स्विच ऑफ कर दिया। जिसके कारण आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। लेकिन, आग लगने से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की बिजली प्रभावित हो गई है। सिक्योरिटी गार्ड संजय ठाकुर ने बताया कि जैसे उन्हें जानकारी मिली कि इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने आग पर काबू पाया। जिसके कारण बड़ी घटना होते – होते सिक्योरिटी गार्ड की बहादुरी से बचा लिया गया है,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here