छेड़खानी का विरोध करने पर जमकर हुई मारपीट, चार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

800

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा। छेड़खानी का विरोध करने पर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की गई। इस घटना में कुल चार लोग जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना कादिरगंज ओपी क्षेत्र के हरला गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम एक लड़की अपने पड़ोसी के यहां से दूध लेकर घर आ रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही महेंद्र मिस्त्री के पुत्र धर्मेंद्र कुमार छेड़खानी की नियत से लड़की का हाथ पकड़ लिया। जब लड़की ने शोर मचाया, तब आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और युवक वहां से भाग निकला। पीड़ित लड़की ने घटना की सारी जानकारी अपने परिजनों को दिया। उसके बाद जब पीड़ित लड़की के परिजन युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो उल्टे इन लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को गांव में पंचायती करने का सलाह दिया। बुधवार की शाम दोनों पक्ष पंचायती में शामिल हुए। लेकिन पंचायती की बात लड़का पक्ष मानने को तैयार नहीं था, तभी दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं होने लगा। इसी बीच लड़का पक्ष के सुरेंदर मिस्त्री, वीरेंद्र मिस्त्री, मनीष मिस्त्री, नीतीश मिस्त्री, नवल मिस्त्री, सुन्नी मिस्त्री, दिनेश मिस्त्री तथा रितिक मिस्त्री पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित परिवार के चार लोग जख्मी हो गये। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here