समस्तीपुर के काली पीठ मंदिर मे बट सावित्री पूजा धूमधाम से मनाया गया।

644

अमरदीप नारायण प्रसाद

वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं मे खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही महिलाएं पूजा-अर्चना मे जूटी है। ऐसी मान्यता है कि जेष्ठ अमावस्या के दिन वट वृक्ष की परिक्रमा करने पर ब्रह्मा विष्णु महेश सुहागिन महिलाओं को सदा सौभाग्यवती रहने का वरदान देते हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना लिए वट सावित्री की पूजा करती है।कई स्थानों पर बट वृक्ष के तले सुहागिन महिलाओं कि तांता लगा दिख रहा है सुहाग की कुशलता की कामना के साथ सुहागिनों ने परंपरागत तरीके से वट वृक्ष की पूजा कर व्रत कर रही है। उनके द्वारा 24 चूड़ी सिंगार पकवान वटवृक्ष के समक्ष रख कर बट वृक्ष में कच्चे धागे लपेटते हुए अपने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here