समस्तीपुर शहर के मोहनपुर नक्कू स्थान मंदिर के पुजारी की हत्या

1112

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर नक्कू स्थान मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई है इसे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात नक्कू अस्थान मंदिर के पुजारी सुरेंद्र राय की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी है। मृत पुजारी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव वार्ड 8 निवासी स्वर्गीय सरजू राय के 65 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र राय के रूप में की गई।
घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोप हैं की युवक पहले भी पुजारी के साथ मारपीट करता रहता था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग काफी आक्रोशित हैं मंदिर की पुजारी की हुई हत्या से लोगों में काफी आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here