दारोगा परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को कलम भेंट कर बधाई दिया।

772

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर में आइसा के समर्पित कार्यकर्ता, मेधावी एवं मेहनती उजियारपुर के चैता निवासी सावन कुमार एवं माहे सिंधिया निवासी रामबाबू राय के बिहार अवर निरीक्षक दरोगा परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होने के बाद शुक्रवार की देर शहर के विवेक-विहार एक भेंटवार्ता में कहा कि जिस तरह से शिक्षा – रोजगार के लिए हम लोग सड़क पर लड़ते थे, उसी प्रकार नौकरी करते हुए पीड़ित, जरूरतमंद एवं दबे – कुचले लोगों को न्याय के लिए तत्पर रहेंगे तथा बीपीएससी की तैयारी जारी रहेगा।
वहीं आइसा के जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिला अध्यक्ष वंदना सिंह, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला और आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कलम देकर सम्मानित अभ्यर्थी द्वय को सम्मानित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए पब्लिक-पुलिस फ्रेंडली के तहत निष्पक्ष कार्य करने और आगे की तैयारी लिए शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here