समस्तीपुर शहर में एक महिला के द्वारा कपड़े की दुकान से साड़ी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।

723

कपडे के दुकान में साडी चोरी करते महिला का वीडियो cctv में कैद !

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर :-बताया जाता है कि जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि शहर के बसंत मार्केट स्थित एक वस्त्रालय की दुकान में पहुंची महिला सेल्समैन को साड़ी दिखाने के लिए कहती है और सेल्समेन के द्वारा उसे कई साड़ियां दिखाई जाती है। इसी दौरान महिला हाथ की सफाई करती हुई उसमें से एक साड़ी उठाकर चुपके से दुकान के काउंटर पर रख देती है और सेल्समेन को और साड़ी दिखाने के लिए मना कर देती है। उसके बाद उसके द्वारा चोरी कर काउंटर पर रखे गए साड़ी को दिखाते हुए कहा गया कि वह इस साड़ी को बदलवाने के लिए आई हुई है, जिसे बदल दिया जाए।इसके बाद वह बड़ी होशियारी के साथ साड़ी की चोरी कर उसे बदलवा कर चली जाती है। वहीं यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार के द्वारा अभी तक नगर थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here