समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर पंचायतों के किसानों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रखंड क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग जताई है आवेदन की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी सहित जिला कृषि पदाधिकारी को निबंधित डाक से भेजा है किसानों का कहना है कि बुधवार को मात्र वर्षा से खेतों में हलकी नमी आई धान रोपने के लायक पानी नहीं हुआ कृषि सलाहकार की माने तो मात्र 61 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई । पंपसेट लगाकर धान की रोपनी किसानों के लिए संभव नहीं है इसी को लेकर किसानों ने अधिकारियों के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग जताई हस्ताक्षर करने वालों में कल्याणपुर गांव के विजय कुमार मनीष कुमार अजना गांव के भिखारी दास जखरा गांव के नरेश यादव लक्ष्मेश्वर ठाकुर फूल्हारा गांव के कृष्ण गोपाल शर्मा विनीता देवी श्याम सुंदर शर्मा चंदन प्रकाश भूप नारायण शर्मा बरहेता गांव के संजीव कुमार सिंह सहित दर्जनों किसान का हस्ताक्षर शामिल है।
























































