समस्तीपुर: चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मासूम नगर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब वाहन जप्त किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही दल बल के साथ पुलिस पहुंची। दो बाहन स्कॉर्पियो, ऑलटो पर लदी 342 लीटर अंग्रेजी शराब को जप्त करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया कारोबारी की पहचान गांव के ही परमेश्वर राय के पुत्र कमलदेव राय को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी 39/24 दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि फूलटून तिवारी के मकई के खेत से दोनों वाहन सहित अंग्रेजी शराब बरामद की गई। क्षेत्र में अवैध कारोबारियो पर कड़ी नजर रखी जा रही है अवैध कारोबारी में हड़कंप । आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाने के पदाधिकारी शेखर सुमन सहित पुलिस वल ने छापेमारी में सक्रिय भूमिका निभाई।



















































