स्मार्ट मीटर की खामियां गिनाकर मीटर को उपभोक्ताओं ने किया रिजेक्ट

1085

अमरदीप नारायण प्रसाद।

मीटर डेमो कर पहले सरकारी विभागों में फिर आम उपभोक्ताओं के घरों में लगे
12 अक्टूबर को अधीक्षण अभियंता से प्रतिनिधिमण्डल मिलेगा
चीनी मिल चौक स्थित विधुत कार्यालय में धरना 28 अक्टूबर को- सुरेन्द्र

प्रीपेड स्मार्ट विधुत मीटर तेज चलने, रिचार्ज कराने में समस्या, बगैर स्मार्ट मोबाईल धारकों को परेशानी, मैसेज नहीं पढ़ने वाले अशिक्षित लोगों की परेशानी, सर्बर फेल रहने से परेशानी की आशंका के मद्देनजर रविवार को आम उपभोक्ताओं द्वारा “जनता विमर्श” का आयोजन शहर के विवेक- विहार मुहल्ला स्थित संत पाल स्कूल पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चर्चित आंदोलनकारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की. संचालन पत्रकार संजय कुमार ने किया।
शत्रुधन पंजी, ललित कुमार यादव, भागवत सदा, रामबली सिंह, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, मो० ओसामा, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, मो० सगीर, खालिद अनवर, डा० आलोक कुमार राय, सुरेन्द्र नारायण राय, राजू कुमार झा, राज कुमार चौधरी, कुंदन कुमार, सुनील कुमार, राजीव चौधरी समेत अन्य सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक से लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुए सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर डेमो कराने की मांग पर 12 अक्टूबर को अधीक्षण अभियंता से प्रतिनिधिमंडल मिलने, 28 अक्टूबर को चीनी मिल चौक स्थित विधुत कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देने, प्रत्येक रविवार को मवेशी अस्पताल से शाम 5 बजे जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने इन कार्यक्रमों में छात्र, नौजवान, व्यवसाई, बुद्धिजीवी, किसान, मजदूर, जनप्रतिनिधि समेत सभी दल एवं संगठन के नेताओं से भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here