स्वर्गीय सत्य नारायण सिन्हा राजकीय जयंती समारोह का आयोजन हुआ।

477

समस्तीपुर : जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा स्वर्गीय सत्य नारायण सिन्हा राजकीय जयंती समारोह का आयोजन स्थानीय स्व.सत्य नारायण सिन्हा नगर भवन में किया गया ।इस अवसर पर सांसद राम नाथ ठाकुर,विधान पार्षद डा.मदन मोहन। झा,विधायक बीरेंद्र कुमार , पूर्व विधायक राणा गंगेश्वर सिंह, महापौर अनीता राम आदि ने महान स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के राज्यपाल स्वर्गीय सत्यनारायण सिन्हा जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार एवं संयोजन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया। सभी माननीय अतिथियों को जिला प्रशासन के द्वारा नव पौध देकर स्वागत किया गया।वहीं प्र अ अनंत कुमार राय ने स्व.सिन्हा के जीवन वृत्त का वाचन किया।अंत में जिला सामान्य प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी पवन कुमार मंडल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी, डी ई ओ मदन राय,डीपीआरओ अश्वनी कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, पीजीआरओ, एनडीसी संजीव कुमार, सहित विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षक , छात्र-छात्राएं और गणमान्य व व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here