हथियार बंद अपराधियों ने एक मकान से जेवर-नगदी समेत पांच लाख की संपति लूटे

909

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनठी गांव में सोमवार की रात लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां एक घर में हथियारों से लैस 8 की संख्या में अपराधियों ने धावा बोल दिया। इस दौरान घर में सिर्फ एक बुजुर्ग व्यक्ति थे, जिन्हें लुटेरों ने बंधक बना लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं इस दौरान लुटेरों ने घर में जमकर उत्पात मचाया और जेवर नगदी सहित लगभग पांच लाख के सामान लूटकर फरार हो गए। घटना में घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात को लेकर घायल के बेटे विवेक कुमार ने बताया कि हम सब परिवार बाहर गए थे और हमारे पिता बृजनंदन प्रसाद यादव घर में अकेले थे। उसी दौरान हथियार से लैस 8 की संख्या में अपराधी घर में प्रवेश किया और हमारे पिता का पैर हाथ बांधकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात 12:00 बजे फोन आता है कि घर में अपराधी घुस गया है।और मारपीट कर सामान लूट कर फरार हो गया है। जैसे ही हम लोग को यह जानकारी मिलती है।आनन-फानन में हम लोग नवादा पहुंचते हैं। देखते हैं कि हमारे पिता को अपराधियों के द्वारा पिटाई कर बांधकर छोड़ दिया गया था। घर में रखा नगद वह सोना चांदी सहित 5 लाख रुपया की लूट हुई है।

लूट की घटना का जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद व मुफस्सिल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। लिखित आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि कुछ पुराना विवाद भी चल रहा है। इस मामले पर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। विवेक के द्वारा यह जानकारी दिया गया है कि अपराधियों की पहचान की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here