हसनपुर विधायक राजकुमार राय ने सलहा चंदन पंचायत के भटगांव बहबा टोल स्थित कोशी और करेह नदी कटाव का निरीक्षण किया

67

संजय भारती

समस्तीपुर। बिथान प्रखण्ड अन्तर्गत सलहा चन्दन पंचायत के भटगांव बहवा टोला में कोशी. बलान और करेह नदी के तेज धारा से हो रहे तीव्र कटाव स्थल का निरिक्षण हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार राय के द्वारा किया गया एवं कटाव स्थल से ही विभागीय अधिकारी तथा अभियंता प्रमुख बाढ़ नियंत्रण जल संसाधन विभाग को अतिशीघ्र कटाव रोधी कार्य करवाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। मौके पर वरिष्ठ जदयू नेता विजय कुमार यादव, प्रखंड जदयू सह बीस सूत्री अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुशवाहा, बिथान प्रखंड जदयू अध्यक्ष कैलाश राय सहित स्थानीय गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here