संजय भारती
समस्तीपुर। वरिष्ठ जदयू नेता सह हसनपुर प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि रामचन्द्र पासवान ने कहा सहरसा सदर अस्पताल में प्रभात खबर के डिजिटल पत्रकार अभिषेक कुमार जी के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया एनडीए सरकार का संकल्प स्पष्ट है-अपराधी कितना भी पेशेवर हो, दबंग हो या कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। बिहार सरकार किसी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। उन्होंने बताया संविधान हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का अधिकार देता है। पत्रकार को सच सामने लाने से रोकने के लिए हिंसा या दबाव का इस्तेमाल किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया, दोषियों की निष्पक्ष जाँच हो और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। श्री पासवान ने कहा सुशासन राज में गुंडागर्दी नहीं चलेगी, कानून का राज चलेगा, पत्रकार भाई के सम्मान की लड़ाई में हम एनडीए परिवार मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।
























































