समस्तीपुर : जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रेस को बतलाया कि बिहार में बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं अराजकता के खिलाफ राजव्यापी कार्यक्रम के तहत 09 जून 2026 को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर तथा 17 जून को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा l कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी प्रखंडों में बैठक, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क तथा नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएगी l राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार तथा केन्द्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है l बेहद तेजी से बढ़ रहे अपराध का ग्राफ चिंताजनक है l शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है l प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर प्रायः लिक हो रहे है l केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई तथा गरीबी बढ़ रही है l इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर राजद 09 जून को प्रखंड मुख्यालयों पर तथा 17 जून को जिला मुख्यालय पर धरना देकर सरकार की विफलताओं के खिलाफ विरोध दर्ज करेगी l























































