समस्तीपुर :
अपर समाहर्ता, समस्तीपुर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), विशेष कार्य पदाधिकारी , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा परीक्षा केंद्र अधीक्षकगण उपस्थित थे। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं भंडारण, परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
अपर समाहर्ता द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारु व्यवस्था के साथ संपन्न कराया जाए।





















































