5 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म।

514

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम 5 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के ही 20 वर्षीय युवक के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है! इस मामले को लेकर पीड़ित बच्ची के पिता जितेंद्र कुमार पंडित ने थाना में आवेदन दिया । आवेदन के आलोक में पुलिस ने प्राथमिक की संख्या 274/ 24 दर्ज की, आवेदन में पिड़ित पिता ने कहा है कि हम फल बेचने का काम कर रहे थे, इसी दौरान गांव की पड़ोस के युवक विकास पंडित ने मेरी 5 वर्षीय बच्ची को घर से बहला फुसलाकर कहीं अन्यत्र सुनसान जगह पर एक रूम में ले गया ,उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया , बाद पीड़ित बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजन उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया । गांव में जाकर घटना की जानकारी दिया। गांव के लोगों ने पंचायत स्तर पर मामला का निपटारा करने की बात कही परंतु निपटारा नहीं होने पर पीड़ित बच्ची के पिता ने थाना में आवेदन दिया ,वहीं पुलिस ने दिए गए आवेदन में आरोपित विकास पंडित को गिरफ्तार कर लिया व पूछताछ कर रही है ।वहीं प्रशिक्षु डीएसपी व थाना अध्यक्ष विकास केशव ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया । पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here