77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर महादलित परिवार में पहली बार झंडोत्तोलन को लेकर पूरे मुहल्ला समेत ग्रामीणों में हर्षौल्लास का माहौल रहा।

228

संजय भारती

समस्तीपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हसनपुर प्रखंड के नयानगर पंचायत के मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या 11 में पासवान महादलित टोल में पहली बार झंडोत्तोलन पर सभी महादलित परिवार में उत्साह का माहौल दिखा। वहीं समारोह में उपस्थित होकर स्थानीय युवा श्याम सुन्दर पासवान ने सभी एवं देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दीं। वहीं स्थानीय मुखिया कन्हैया सिंह एवं उपेंद्र पासवान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर संबोधित किया। पहली बार झंडोत्तोलन संयुक्त रूप से किया गया मौके पर उपस्थित मुखिया कन्हैया सिंह, उप मुखिया नरेश दास, सरपंच ओम प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, विकास मित्र दीपक राम, मुखिया प्रतिनिधि सन्नी सिंह, शिवदानी पासवान, श्याम सुन्दर पासवान, उपेन्द्र पासवान, लक्ष्मण पासवान, रजनीश कुमार, माधव कुमार पासवान, विनोद पासवान, चुनचुन पासवान, मंगल पासवान,सुरेश पासवान, गीता पासवान, शिवजी पासवान, दीपक साह, रामबाबू पासवान, विजय कुमार, राजन कुमार, मनीष कुमार, रूपेश कुमार, आयुष कुमार, अरविन्द पासवान, जगदीश पासवान, रामबालक पासवान, संजय पासवान, पवन साह, दर्जनों महिलाओं समेत सैकड़ों लोग उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक झंडोत्तोलन का साक्षी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here