समस्तीपुर,,
हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन- बंदना सिंह
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाई बसही के भटुआ चौक स्थित दुर्गा मेला के पास 8 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या की खबर से सनसनी फैल गई. लोगों का हुजूम घटना स्थल पर उमड़ पड़ा. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर बगल के स्कूल में छुपाकर रखा गया लाश को जप्त कर छानबीन में जुट गई है.
लाश की शिनाख्त बगल के ही हरिश्चन्द्र सहनी की 8 वर्षीय पुत्री संगम कुमारी के रूप में की गई है. हत्या के बारे में जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही है. किसी ने अखज निकालने तो किसी ने नवरात्रि पर बली बता रहा है.
महिला अधिकार कार्यकर्ता सह महिला संगठन ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने घटना की जांच कर अविलंब हत्यारे की गिरफ्तारी वरना आंदोलन चलाने की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी है.






















































