छात्र के विवाद में एक पक्ष के 2 छात्र गंभीर जख्मी

538

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत स्थित झहूरी गांव के वार्ड 11 में बिरसिंहपुर पंचायत के महमदाबाद के 4 छात्र यशवंत कुमार प्रिंस कुमार छोटू कुमार ब अंकित कुमार अपने दोस्तों के साथ संबंधी झहूरी गांव के अमरेश राय के यहां शुक्रवार को गए थे। दोनों पक्षों के छात्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। महमदाबाद के छात्र जब अपने घर जा रहे थे इसी बीच बालापुर की ओर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर झहूरी गांव के छात्र सब अपने अभिभावक विनय कुमार ठाकुर उर्फ बीनू सभी ने मिलकर घातक हथियार से 2 छात्रों को गंभीर रूप से जख्मी किया गंभीर जख्मीयों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में कराई गई । जख्मीयों में बिरसिंहपुर महमदाबाद निवासी रणधीर कुमार राय के 18 वर्षीय पुत्र यशवंत कुमार 16 वर्षीय सुनील कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here