अमरदीप नारायण प्रसाद
स्थानीय हीरालाल साह धर्मशाला में दलसिंहसराय जदयू की अनुमंडल स्तरीय बैठक नगर अध्यक्ष सुनील कुमार बम बम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जदयू प्रदेश पार्टी के निर्देशानुसार आगामी 14 अप्रैल को जिले के सभी पंचायतो में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाने एवं उनके विचारों को जन जन तक पहुँचाने की तैयारी पर विचार विमर्श हुआ। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रदेश पार्टी द्वारा नियुक्त प्रमंडल प्रभारी सह मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल कयूम अंसारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने न्याय के साथ बिहार का विकास किया है। दलितों शोषितो और वंचित समाज के लिए किये जा रहे विकास कार्यों को पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा आम जन तक पहुँचाया जायेगा। जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने कहा कि सभी अनुमंडल में ऐतिहासिक सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा। और हर्ष उल्लास के साथ जिले के सभी पंचायतो में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के सम्मान में भीम चौपाल लगाकर उनकी जयंती मनाई जाएगी बैठक को जदयू नेता डॉ दुर्गेश राय प्रो. तकी अख्तर धर्मदेव कुशवाहा,जगन्नाथ कुंवर, रामदेव महतो, प्रमोद मिलिंद, इज़हार अशरफ, कृष्णदेव पासवान, हरेश प्रसाद सिंह, घनश्याम दास, राजीव कुमार मिश्रा, शारिक रहमान लवली,उत्तम राय,आदि नेताओं ने सम्बोधित किया बैठक का संचालन उजियारपुर के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव राय ने किया।बैठक में विजय शंकर पोद्दार, संजीव कुमार लाल, बिरेन्द्र राउत,बीरेंद्र विश्वनाथ,प्रो0 अमरेश महतो, मनोज कुमार ठाकुर, गोपाल ठाकुर, दीनानाथ प्रसाद,मो0सिराज, विमला देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।





















































