अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के बंगरा थाना अंतर्गत सिरसिया पावर हाउस के समीप एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति अपना घर बनवा रहे थे इसी दरमियान यह घटना को अंजाम दिया गया। वहीं उक्त व्यक्ति की पहचान सुजीत कुमार चौधरी के रूप में की गई है। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।





















































