समस्तीपुर :अनुमंडल पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय कक्ष में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य ओवरब्रिज मरम्मत कार्य के दौरान विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना था।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ विद्यालयों के संचालन समय, विद्यार्थियों के आवागमन तथा प्रस्तावित यातायात व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं उनकी निर्बाध शिक्षा सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से विद्यालयों के समय एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि छात्र-छात्राएँ बिना किसी परेशानी के समय पर विद्यालय पहुँच सकें तथा सुरक्षित अपने घर लौट सकें।अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों से प्रशासन का सहयोग करने, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रस्तावित यातायात व्यवस्था से अवगत कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय स्तर पर भी समुचित समन्वय बनाए रखने का अनुरोध किया।बैठक में उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों ने प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।अनुमंडल प्रशासन ने आम नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि ओवरब्रिज मरम्मत कार्य के दौरान जारी यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे मरम्मत कार्य सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
[7/2, 8:17 PM] chandrakanta2008rk: ,
Home चंद्रकांता न्यूज़ ओवरब्रिज मरम्मत कार्य के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीओ...






















































