समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में मिशन निपुण बिहार की वर्षी के अवसर पर पठन पर्व का आयोजन किया गया।जिसके तहत बच्चे कहानी वाचन और पठन गतिविधियों में भाग लिया। इस पर्व का थीम हर दिन कहानी, हर बच्चे की जुवानी था। शिक्षक संजीव कुमार झा के नेतृत्व में बच्चों ने ‘साक्षर और सुंदर हो अपना देश, पठन पर्व का यही संदेश’ नारा को दोहराया। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यालय में 7 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। विद्यालय की गतिविधियों को जानकर कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय वैनी के शिक्षक गुंजेश कुमार झा एवं सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी के शिक्षक अभय कुमार,ने प्रधानाध्यापक को शुभकामनाएं दी और अपने-अपने विद्यालयों में इस तरह की गतिविधियों को संचालित कराने में अपेक्षित सहयोग करने का विचार किया।विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण,कंप्यूटर, क्लास रूम, बाग बगीचा आदि का मॉड्यूल घर से बनाकर लाया और प्रदर्शन के लिए रखा,जिसकी काफी सराहना की गई। बड़े बच्चों ने डिजिटल लाइब्रेरी में स्मार्ट बोर्ड पर पठन कौशल का आत्मविश्वास के साथ पठन किया।मौके पर शिक्षक विमल कुमार साह,विमला कुमारी,मंगलेश कुमार,कंप्यूटर विशेषज्ञ अनुपम कुमार राय,मो.सादुल्लाह,विनय सिंह,कोमल पाण्डेय, विभा कुमारी,रुचि वर्मा, इन्दिरा कुमारी आदि ने सहयोग किया।





















































