समस्तीपुर शहर के धर्मपुर मोहल्ले से गाय की चोरी, लोगों में आक्रोश!

26

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर शहर के धर्मपुर अलीनगर मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 26 में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक गाय की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित मोहम्मद असलम ने बताया कि गाय घर के पास बंधी हुई थी, लेकिन सुबह उठने पर वह गायब मिली।परिजनों और स्थानीय लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन गाय का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की जांच कर चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here