समस्तीपुर : दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपूर में 8 दिसंबर 2024, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक फ्री मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में समस्तीपुर, दरभंगा और पटना के प्रसिद्ध और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद ने हिस्सा लिया।
इस टीम में बच्चों के डॉक्टर, हड्डी के विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक), ईएनटी (कान, नाक, गला), दांतों के डॉक्टर, आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट, आयुर्वेदिक डॉक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और फिजिशियन के अलावा और भी प्रसिद्ध चिकित्सक मौजूद थे।साथ ही इस कैम्प में काउंसलर की भी उपस्थित देखी गयी जो मरीजो के समस्याओं का समाधान और उचित मार्गदर्शन प्रदान करते दिखे।दिल्ली पब्लिक स्कूल के इस कैंप में मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।मरीजों के बैठने के लिए और उनके साथ आने वाले लोगों के आराम के लिए पूरी सुविधा का भी धयान रखा गया था। इस मेडिकल कैम्प में हज़ारों की संख्या में मरीजो ने अपना जांच कराया।वही दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हाजी मसूद हसन ने कहा कि यह कैंप मुफ्त है। आपसे निवेदन है कि आप और आपके परिवार के सदस्य इस कैंप में शामिल हों, अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं और इस सुविधा का पूरा लाभ उठाएं। हमारा उद्देश्य: हर घर को स्वस्थ और हर व्यक्ति को खुशहाल बनाना है।





















































