समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है, शनिवार को लगातार पांचवें दिन सड़क दुर्घटना हुई, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है!
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य पथ पर इफ्को एजेंसी के ठीक सामने एक हुंडई कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01BQ-9016 है!
कार में दो लोग सवार थे, दुर्घटना के बाद दोनों कार छोड़कर निकल गये है, कार का एयर बैग खुला हुआ है, सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है
पिछले पांच दिनों में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है!






















































