प्रेम – प्रसंग में युवक की आत्महत्या की आसंका।

1166

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर शहर में संदिग्ध अवस्था में मकान के अंदर एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शव को देखने के बाद आत्महत्या की आसंका जताई जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के भोला टॉकीज रोड के समीप घर्मपुर वार्ड-09 स्थित एक किराए के मकान में रह रहे युवक का शव मकान के अंदर पंखे से लटका मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सीमा गांव के वार्ड संख्या 1 निवासी रामबालक यादव के 2 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार के रूप में की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। सिहमा निवासी 22 वर्षीय सुशील कुमार स्नातक का छात्र था। स्वजनों ने बताया कि पिछले दो वर्ष से वह शहर में किराए के मकान में था। यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिली।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग में था। इसी बीच कुछ विवाद होने के कारण युवक काफी हताश हो गया था। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो स्टोरी शेयर की थी।
घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक काफी देर तक रूम के अंदर बंद था जिसके बाद मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया तो युवक ने कमरा नहीं खोला। जिसके बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़ा तो युवक के शव को मकान के अंदर पंखे से लटका पाया इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है एवं आगे की छानबीन में जुट गई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है एवं पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here