TEJAS District Workshop में उद्यमिता और नवाचार पर जोर

66

कटिहार, 03 सितंबर 2026। Startup India, DPIIT, भारत सरकार द्वारा Startup Bihar के सहयोग से TEJAS District Workshop 2026 का आयोजन कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और स्टार्टअप्स को उद्यमिता, नवाचार, सरकारी योजनाओं, फंडिंग तथा स्टार्टअप के अवसरों से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी, DDC डॉ. नेहा कुमारी, IAS, कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रंजना कुमारी, DIC कटिहार के महाप्रबंधक श्री मितेश कुमार शांडिल्य सहित अन्य अतिथियों ने युवाओं को उद्यमिता एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान Startup India (DPIIT) के प्रतिनिधि श्री शेषांश सिन्हा ने Startup India एवं TEJAS पहल के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपने नवीन विचारों को व्यवसाय के रूप में विकसित करने के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान आयोजित Best Prototype/MVP प्रतियोगिता में जगदीप सिंह ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार के रूप में ₹5,000 का चेक प्रदान किया गया।

कार्यशाला के माध्यम से कटिहार के विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और स्टार्टअप्स को अपने विचारों को व्यवसाय एवं स्टार्टअप में बदलने के लिए मार्गदर्शन, मंच और नए अवसरों की जानकारी मिली। कार्यक्रम में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here