अंचल अधिकारी ने किया विभिन्न योजनाओं की जांच।

566

[मनीष कुमार निराला की रिपोर्ट,,,,,,,। समस्तीपुर : सरकार के निर्देश के आलोक में अंचल अधिकारी वारिसनगर द्वारा वारिसनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत सतमलपुर के अंतर्गत 1. नलजल योजना 2. गली नाली योजना 3. मनरेगा 4. मध्य विद्यालय 5. आंगनबाड़ी 6. आवास योजनाओं की जाँच की गई| जांच के क्रम में वार्ड 10 के मध्य विद्यालय बड़ीबाग मे जांच की गई |जांच में स्कूल की स्थिति बद से बदतर बना हुआ है प्लास्टर नहीं था स्थानीय ग्रामीणों का ब्यान लिया गया |जलनल योजना के तहत वार्ड 4,6,7,9 का जांच किया गया | गली नाली एवं आवास योजना में वार्ड 9, वार्ड 7, का जांच किया गया एवं लाभुक का ब्यान लिया गया | वार्ड 7 के आंगनबाड़ी केंद्र का जांच किया गया |जांच के समय मौके पर पंचायत स्तरीय कर्मी पंचायत सचिव,लेखापाल,विकास मित्र, रोजगार सेवक,आवास सहायक,मुखिया नसीमा खातून, पूर्व जिला पार्षद वसीम राजा,समाजसेवी बेलाल राजा,वार्ड सदस्य नरेश पंडित,भोला महतो,शत्रुघ्न भगत,पंचायत समिति शम्स तबरेज,शम्भू ठाकुर आदि मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here