समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के मुक्तापुर मोइन के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बेगूसराय से दरभंगा की ओर जा रही नारियल से लदी पिकअप को चालक बछवारा बेगूसराय रानी टोल के निवासी विन्देश्वर चौधरी के 31 वर्षीय पुत्र नॉलेज कुमार को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेते हुए पिकअप लेकर वासुदेवपुर भूट्टा चौक से गांव की ओर भागे गांव के सुनसान जगह पर बंदी बनाए गए चालक को पीटते हुए चालक का मोबाइल जेब में रखे 600रु छीनते हुए पिकअप लेकर फरार हो गया पिकअप पर रखे नारियल सहित बदमाशों ने लूट लिया। जख्मी अवस्था में चालक मुख्य सड़क दरभंगा समस्तीपुर भूट्टा चौक के पास आया। रात्रि में पुलिस की गश्ती गाड़ी पर सवार एसआई राहुल कुमार से पीड़ित चालक ने सारी वृतांत सुनाई इसी बीच थाना अध्यक्ष गौतम कुमार सशस्त्र बल के साथ घटना से थोड़ी दूर पीछे पहुंच चुके थे, जानकारी पाते ही बदमाशों की भागने की दिशा में पीछा करने लगे पुलिस की तत्परता को देखते हुए बदमाशों ने लूटी गई पिकअप को भूट्टा चौक गांव की सड़क पर पुलिस को देखते रात के अंधेरे में फरार हो गए। वहीं पिकअप मालिक की पहचान बेगूसराय के मारवाड़ी मोहल्ला निवासी विनोद कुमार मिश्रा के 29 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार बताया गया है। लूटी गई पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 09जी वी 5909 बताया गया है। जख्मी चालक नॉलेज ने बताया कि ब्लू रंग की अपाचे बाइक पर दो बदमाश सवार थे, वही स्प्लेंडर बाइक पर दो सवारों के हाथों में हथियार था। नारियल से लदी पिकअप को पुलिस ने बरामद करके थाने के माल खाने में लगा दी। पुलिस अग्रसर कार्रवाई में जुट गई। थाना अध्यक्ष श्री कुमार का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
























































