समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट!
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। पूर्व में जिले के चकमेहसी थाना हल्का के तहत फ्लिपकार्ट ऑफिस में लूटपाट कि घटना कारित किया गया था। जिस सम्बन्ध में चकमेहसी थाना कांड संख्या 05 / 2022, धारा 395 भा0द0वि0 प्रतिवेदन किया गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो शहबा न हबीब फखरी के नेतृत्व में कांड का सफल उदभेदन किया जा चुका है। कांड का मुख्य सरगना सुरेश राय की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम द्वारा लगातार छापामारी किया जा रहा था। इसी क्रम में आसूचना प्राप्त हुआ की सुरेश राय को मालीनगर सिमरी में देखा गया है। इस पर एसआईटी एवं एसटीएफ टीम द्वारा छापामारी की गई जिसमें सुरेश राय को हथियार के साथ मालीनगर सिमरी से गिरफ्तार किया गया है। इन पर चकमेहसी सहित अन्य थाना में हत्या एवं लूटपाट का मामला दर्ज है। पकड़े गए अपराधी के पास से एक पिस्टल,एक देशी कट्टा, एक बाईक और एक मोबाईल बरामद किया गया है। वहीं दूसरी ओर जिला आसूचना ईकाई को बीती रात को आसूचना प्राप्त हुआ की मुसरीघरारी थाना हल्का के अक्लू चौक स्थित निम पेड़ के पास कुछ अपराध कर्मी जुटे हुए हैं एवं किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इस सूचना पर निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो0 शहबान हबीब फखरी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर संदिग्ध स्थान पर घेराबन्दी कर छापामारी किया गया। जिसमें तीन अपराध कर्मियों को अवैध हथियार, गोली एवं चोरी के बाईक के साथ पकड़ा गया है। इस सम्बन्ध में मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 09/ 2022, धारा 399 /402 /414, भा0द0वि0 एवं 25(1-बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में इन्द्र कुमार पिता अरुण सिंह, विक्रम कुमार पिता सुभाष चन्द्र सिंह एवं राजेश कुमार पिता नथुनी दास सभी ग्रामीण फतेहपुर थाना मुसरीघरारी जिला समस्तीपुर के निवासी हैं। अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, तीन गोली, तीन मोबाईल एवं एक बाईक बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि आज प्रेस वार्ता में सदर डीएसपी मो0 शहबान हबीब फखरी ने की है। छापामारी टीम में सदर डीएसपी मो0 शहबान हबीब फखरी, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल विक्रम आचार्य, चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुड्डू, शहबाज आलम, अखिलेश कुमार सिंह, अरुण यादव, मुकुल कुमार तांती, मो0 मंसूर आलम, मुसरीघारारी थाना अध्यक्ष आफताब आलम, ताजपुर थाना अध्यक्ष बृज किशोर सिंह, बंगरा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, पुलिस चौधरी आदि का नाम शामिल है।





















































