अलग अलग स्थानों पर हथियार के बल पर लाखों की लूट

1142

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर। रोसड़ा अनुमंडल के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर सुरियाही ढाला एवं साखमोहन के निजी विद्यालय के पास में बाईक सवार अपराधियों ने अलग-अलग स्थानों से 2 लाख 40 हजार रुपया पिस्तौल के बल पर लुटकर घटना का अंजाम दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बैंक से रुपया निकालकर पतेलिया नुवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक राम बहादुर महतो घर जा रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने पीछा कर रोका एवं झपट्टा मारकर झोला में रखे 1 लाख 90 हजार लेकर फरार हो गया। वही दूसरी ओर कररख निवसी सुमन कुमार अपने डुमरिया जा रहा ससुराल जाने के क्रम में बाइक सवार लुटेरो ने दो पल्सर बाईक से पीछा कर 50 हजार लूट लिया। थाना अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here