समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : जिले के खानपुर थानाक्षेत्र के श्रीपुरगाहर पश्चिमी पंचायत के कामोपुर गांव में अचानक आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया। लोगों ने बताया कि आज दोपहर करीब एक बजे आग की लपटें निकली जब तक ग्रामीण आग बुझाने दौरे तबतक चार लोगों का घर जलकर खाक हो गया। बतादें कि ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी एवं स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह घटना स्थल पर पहुँच जायजा लिया एवं आपदा की स्थिति में सरकार से मिलने वाली लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। आगजनी में शिवशम्भू पासवान ,भाग्यनारायन पासवान, मोती पासवान एवं रामवृक्ष पासवान का घर एवं घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, भूसा सहित अन्य सामग्री जल गया। मौके पर सरपंच कुशेश्वर पासवान, उप मुखिया बैजनाथ राय, शिक्षक लाल बाबू, अजय कुमार पासवान आदि मौजूद थे।
























































