आम के पेड़ से लटका मिला जड़ी बूटी विक्रेता की लाश, महज दो हजार के लिए हुई हत्या

695

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के इलमासनगर स्थित एक बागीचा में अहले सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान कानू विशनपुर पंचायत के मनवारा गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी भुट्टु पासवान का 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पासवान के रूप में हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज अहले सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए बागीचा की ओर जा रहे थे तभी एक आम के पेड़ से एक व्यक्ति का लाश लटका हुआ पाया जो सादा गमछा से बंधा हुआ था। जैसे ही लाश मिलने की सूचना आम हुई की यह बात आग की तरह चारो ओर फैल गई और देखते ही देखते आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी जानकारी खानपुर थाना को दी, जानकारी मिलते ही खानपुर थाना के अरविंद कुमार सिंह, आर के शर्मा, मनोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, विनय कुमार पासवान, अनिल सिंह के अलावा मथुरापुर ओपी के थाना अध्यक्ष मो0 खुशबुद्दीन, एसआई रविकांत कुमार रवि आदि मौके पर पहुंचे और नाराज लोगो को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु कोई बात मानने को तैयार नहीं थे। इतना ही नहीं नाराज ग्रामीण उच्च पुलिस अधिकारियों बुलाने के अलावा एवं डॉग स्क्वायड को बुलाने की मांग कर रहे थे। इधर जानकारी मिलने पर पुलिस कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, खानपुर के सीओ रंजन कुमार दीवाकर मौके पर पहुंचे और नाराज को काफी समझाया तथा कहा की इस हत्या मामले में जो भी दोषी होगा उसके साथ शख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर नाराज ग्रामीण शांत हुए। उसके बाद पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। इधर पूछे जाने पर मृतिका की पत्नी रेणु देवी ने बताया की कादरचक निवासी उपेन्द्र राम पिता परमेश्वर राम के यहां मेरा लड़का जो प्रदेश में रहता हैं उसके मोबाईल पर दो हजार रुपया भेजा था, जिसे देने के लिए मेरे पति को बार बार दौड़ा रहा था इसी को लेकर मेरे पति के साथ कुछ अनबन हो गया था। जितेंद्र पासवान ने उपेन्द्र से कहा की मेरे गोतिया, दयाद में शादी वगैरह हैं मेरे लड़के द्वारा भेजा गया पैसा मुझे दे दो, रेणु देवी ने बताया की मुझे शंका हैं की उपेन्द्र राम ने उसे दूरभाष द्वारा बुलाया और इसकी हत्या अन्य सहयोगियों के द्वारा कर दी। वहीं पुलिस का कहना है की इस हत्या मामले में हकीकत क्या हैं पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here