इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू की अध्ययनरत छात्रा नंदिता रानी ने अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के कार्यों का गहन अध्ययन किया।

737

अमरदीप नारायण प्रसाद

बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर हांसा पंचायत के नागरबस्ती में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू की अध्ययनरत छात्रा नंदिता रानी ने अपने प्रायोगिक कार्य के दौरान वारिसनगर प्रखंड के ख्याति प्राप्त संगठन अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के कार्यों का गहन अध्ययन किया। उन्होंने औसेफा के निदेशक देव कुमार से विस्तृत चर्चा कर संस्था द्वारा चलाए जा रहे परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। संस्था के कार्यों को देखने, समझने एवं सीखने के पश्चात उनके एवं संस्था के सामाजिक अनुभवों का अवलोकन कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बता दें कि छात्रा नंदिता रानी अपने प्रायोगिक कार्य के दौरान पिछले एक माह से चेतना सामाजिक संस्था के मार्गदर्शन में फील्ड वर्क कर रही है। जो एनजीओ संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव गौतम एवं डॉ. मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में दौरा कर विभिन्न सामाजिक संगठनों का अध्ययन कर रही है। औसेफा के निदेशक श्री कुमार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए माक्स उपलब्ध कराया तथा कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु विस्तृत चर्चा की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here