समस्तीपुर: डॉ गौतम कुमार, सहायक प्राध्यापक(अतिथि), राजनीति विज्ञान विभाग, उमा पांडे कॉलेज पूसा, समस्तीपुर 14 अप्रैल, 2026 को राजस्थान के नागौर में डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान – 2026 से सम्मानित.
अखिल भारतीय कबीर मठ एवम् डॉ अंबेडकर सेवा समिति रोहिणी, नागौर, राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती के अवसर पर डॉ0 गौतम कुमार को डॉ0 अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया.
डॉ कुमार को यह सम्मान पदमश्री से सम्मानित हिम्मताराम भाम्भू एवं महंत डॉ0 नानक दास जी महाराज के द्वारा संयुक्त रूप से देकर सम्मानित किया गया. डॉ कुमार को सम्मान स्वरूप शाल, सम्मान-पत्र एवम् भारत का संविधान देकर सम्मानित किया गया. डॉ कुमार सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि मेरे लिए यह पल काफी गौरव का पल है क्योंकि संपूर्ण भारत में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत राजस्थान के नागौर से की गई थी और आज इसी नागौर की धरती पर मुझे डॉ0 अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है. इसके लिए मैं धरती को नमन करता हूं. डॉ कुमार लगभग 25 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में एवं लगभग 6 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं. डॉ कुमार को सम्मानित होने पर महाविद्यालय परिवार एवं छात्रों में हर्ष एवम् खुशी का माहौल है. इस सम्मान से सम्मानित होने पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रविंद्र नाथ तिवारी, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ रोमा कुमारी, डॉ ऐश्वर्या कुमारी, डॉ अर्यमा, डॉ राजेश कुमार यादव, डॉ वृंदावन लाल जाटव, डॉ रूपेश कुमार, डॉ लीलावती कुमारी, डॉ0 कुमारी रंजीता समेत कई शिक्षकों ने बधाई दिया है.
इस कार्यक्रम में डॉ मंजू मेघवाल राज्य मंत्री राजस्थान सरकार, श्री प्रेम रतन शर्मा समेत कई गणमान्य हस्तियां मंच पर उपस्थित थे.
























































