समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करने में सफलता पायी है। मंगलवार की दोपहर निगरानी विभाग की टीम ने खानपुर प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह निगरानी विभाग ने सरायरंजन के आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार झा को भी दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पटना से पहुंची निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में उस समय की जब आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी पीड़ित से घूस ले रही थी और उन्होंने सरायरंजन प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार झा को दे दी। तत्काल रखने को, इसी बीच पटना से पहुँची निगरानी विभाग की टीम ने दोनों को दबोच लिया बतादें कि निगरानी के डीएसपी अरूण पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है। घूसखोर महिला आपूर्ति पदाधिकारी के पकड़े जाने की खबर शहर तथा आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गई। गिरफ्तार महिला आपूर्ति पदाधिकारी को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ पटना ले गई है। फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है कि आपूर्ति पदाधिकारी किस मामले में घूस की मांग कर रही थी। निगरानी टीम में पहले में महिला पदाधिकारी भी पटना से आई थी, जिसने आपूर्ति पदाधिकारी को रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा और गाड़ी में बैठाकर पटना की ओर निकल गई। जिसके बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में अफरा – तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जाता है कि समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय में आपूर्ति पदाधिकारियों की एक बैठक चल रहा था तभी निगरानी विभाग की टीम वहां पहूंचकर दोनो आपूर्ति पदाधिकारी को दबोचकर अपने साथ पटना लेते चली गई। इधर इस तरह कि कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक विभाग में हलचल मच गई। बता दें कि समस्तीपुर में लगातार निगरानी विभाग द्वारा घूसखोर अधिकारियों को पकड़ा जा रहा है उसके बावजूद भी घूसखोरी का मामला थम नहीं रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि जिला के अधिकारियों में निगरानी विभाग टीम का कोई खौफ नहीं।

























































