कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत,दो अन्य बाइक सवार युवक घायल

434

– Avinash srivastwa/ Sasaram.
खबर सासाराम से है। जहां नगर थाना क्षेत्र के बौलिया रोड में एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बाइक सवार युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे। तभी एक कार की चपेट में आ गए। जिसमें लखनु सराय मोहल्ले के रहने वाले रिशु कुमार की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक रिशु शादी-ब्याह में टेंट-शामियाना लगाने का काम किया करता था। मृतक के पिता ने बताया कि वह कल ही काम-धाम के सिलसिले में घर से निकला था और आज उसके हादसे की खबर मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here